वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

लिव-इन रिलेशनशिप में खूनी अंत: बच्चे के लिए पार्टनर और सास ने किया प्रताड़ित, महिला ने दी जान

लिव-इन पार्टनर और उसकी मां के प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की खुदकुशी, मामला दर्ज

फाजिल्का/लक्खोके बहराम: थाना लक्खोके बहराम की पुलिस ने ‘लिव-इन रिलेशनशिप’ में रह रही एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मृतका के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के लिव-इन पार्टनर और उसकी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस को दी गई शिकायत में मृतका के पिता पप्पू (निवासी चक्क राधे वाला) ने बताया कि उनकी 29 वर्षीय बेटी जसप्रीत कौर की शादी गुरप्यार सिंह के साथ हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे थे। हालांकि, वह पिछले करीब 3 महीने से अपनी मर्जी से सिमरजीत सिंह (निवासी अल्फूके) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

बच्चा न होने पर किया जाता था प्रताड़ित

पिता ने आरोप लगाया कि लिव-इन पार्टनर सिमरजीत सिंह और उसकी मां दर्शना कौर जसप्रीत को बच्चा न होने के चलते लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इस प्रताड़ना से तंग आकर जसप्रीत ने बीते दिन सुबह करीब 4 बजे घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस की कार्रवाई

थाना लक्खोके बहराम के इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता के बयानों के आधार पर सिमरजीत सिंह और उसकी मां दर्शना कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!