वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की केमिस्ट्री ने जीता दिल! ‘बैटल ऑफ गलवान’ का इमोशनल गाना “मैं हूँ” हुआ रिलीज

‘मातृभूमि’ की अपार सफलता के बाद, सलमान खान फिल्म्स ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से रोमांटिक ट्रैक “मैं हूँ” किया रिलीज

‘मातृभूमि’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स, जिसने सभी प्लेटफॉर्म्स पर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है, उसके बाद अब ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ से सबसे ज्यादा इंतज़ार किया जाने वाला वैलेंटाइन स्पेशल रोमांटिक ट्रैक “मैं हूँ” पेश किया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह पर फिल्माया गया यह पूरा गाना अब रिलीज हो चुका है और यह फिल्म की भावनाओं को खूबसूरती से समेटे हुए है।

प्यार और इंतज़ार का एक मार्मिक सफर

सोशल मीडिया हैंडल पर गाना शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- “मैं हूँ” एक रिश्ते के भीतर के प्यार को बखूबी दर्शाता है, जिसमें परिवार के साथ बिताए हँसी-खुशी के पलों से लेकर अकेलेपन और खामोश इंतज़ार तक का सफर दिखाया गया है।

​यह गाना एक फौजी के परिवार की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बड़ी कोमलता से पेश करता है- घर पर बिताए खुशनुमा दिनों की गर्माहट और फिर ड्यूटी की पुकार पर होने वाली जुदाई का वो मीठा सा दर्द। यह इमोशनल बदलाव कहानी में इस तरह पिरोया गया है कि गाना दिल को छू लेने वाला और बेहद मार्मिक बन जाता है। दर्शकों को सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!