वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​जमीन बेचकर बेटे को भेजा कनाडा, दोस्तों ने झाड़ियों में फेंक दिया शव; न्याय की गुहार

कनाडा में अमृतसर के युवक की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों से बरामद हुआ शव:

परिवार ने लगाया साथ रहने वाले साथियों पर 10 लाख रुपये के लिए कत्ल का आरोप, जमीन बेचकर बेटे को भेजा था विदेश

जंडियाला गुरु/अमृतसर, कनाडा से एक बार फिर पंजाब के युवक की मौत की दुखद खबर सामने आई है। अमृतसर के जंडियाला गुरु के पास गांव देवीदासपुरा के रहने वाले सिमरनजीत सिंह संधू (24) की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य के कमलूप्स शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिमरनजीत का शव एक सुनसान सड़क के किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ। घटना के लगभग एक महीने बाद गुरुवार को उसका शव गांव पहुंचा, जिसके बाद शुक्रवार को नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आखिरी वीडियो कॉल में दिखाए थे 10 लाख रुपये

मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने अपने साथ रहने वाले साथियों पर ही कत्ल का गंभीर आरोप लगाया है। सुखदेव सिंह ने बताया कि सिमरनजीत ने अपनी आखिरी वीडियो कॉल के दौरान परिवार को 10 लाख रुपये दिखाए थे। परिवार का मानना है कि हत्यारों ने इन्हीं पैसों के लिए बेरहमी से उसकी जान ले ली।

दो महीने पहले शिफ्ट हुआ था नए घर में

सिमरनजीत साल 2023 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। जानकारी के मुताबिक, वह करीब दो महीने पहले ही दो युवकों और एक लड़की के साथ एक नए घर में शिफ्ट हुआ था। परिवार ने बताया कि बेटे के सुनहरे भविष्य के लिए उन्होंने अपनी सारी जमीन बेच दी थी। सिमरनजीत को वर्क परमिट मिल चुका था और उसके पास अमेरिका का 10 साल का वीजा भी था।

कनाडा पुलिस जांच में जुटी, परिवार ने मांगी न्याय

कनाडा पुलिस ने 14 जनवरी को परिवार को हत्या की सूचना दी थी, जबकि वारदात 12 जनवरी की बताई जा रही है। अब लोकल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और सिमरनजीत के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता ने भारत और कनाडा सरकार से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही, बेटे का मोबाइल, लैपटॉप और बकाया पैसे परिवार को सौंपने की अपील की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!