वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मौत का सफर: पंजाब से डलहौजी घूमने आए पर्यटक ने रास्ते में तोड़ा दम

डलहौजी घूमने आए पंजाब के पर्यटक की तबीयत बिगड़ने से मौत

डलहौजी : पंजाब से डलहौजी घूमने आए एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बलविंदर सिंह (पुत्र बलवीर सिंह), निवासी गाँव छलेरी कलां, डाकघर पोला, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलविंदर सिंह बुधवार को पंजाब से डलहौजी भ्रमण के लिए आया था। गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में उसे नागरिक अस्पताल डलहौजी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होता देख उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर कर दिया गया।

​बताया जा रहा है कि तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण पर्यटक बलविंदर ने चंबा पहुँचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस थाना डलहौजी ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!