वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा: गद्दी मंच की उपायुक्त से मुलाकात, लंबित मांगों पर चर्चा

गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, स्थायी कार्यालय व सामुदायिक भवन की मांग

चंबा : (जितेंद्र मेहरा) गद्दी संस्कृति एवं विकास मंच, चंबा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपायुक्त चंबा से मुलाकात की और अपनी लंबित मांगों को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। मंच ने शहर में संगठन के सुचारू संचालन के लिए कार्यालय और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक भवन की मांग प्रमुखता से उठाई है।

जनजातीय सराय भवन में जगह देने का आग्रह

​मंच के अध्यक्ष सरवन कुमार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि गद्दी समुदाय जनजातीय श्रेणी में आता है और समुदाय की समस्याओं व विकास कार्यों पर चर्चा के लिए हर माह दो बैठकें आयोजित की जाती हैं। लेकिन, शहर में अपना कोई स्थायी कार्यालय न होने के कारण प्रतिनिधियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंच ने मांग की है कि जनजातीय सराय भवन में उन्हें कार्यालय के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए।

सामुदायिक भवन के लिए भूमि की मांग

ज्ञापन में आगे कहा गया कि गद्दी समुदाय के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी उचित जगह का अभाव है। इस बाबत मंच ने एक सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु भूमि या निर्मित भवन उपलब्ध करवाने का आग्रह उपायुक्त से किया है।

केंद्रीय जनजातीय आयोग का पत्र आधार

​अध्यक्ष सरवन कुमार ने बताया कि यह मुद्दा पिछले वर्ष दिल्ली से आए जनजातीय आयोग के पदाधिकारियों के समक्ष भी प्रमुखता से उठाया गया था। इस संबंध में अब केंद्र सरकार की ओर से एक पत्र प्राप्त हुआ है। इसी पत्र के आधार पर आज उपायुक्त के साथ विस्तृत चर्चा की गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!