चुराह में दरिंदगी: दुष्कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

चम्बा (हिमाचल प्रदेश):जिले के दुर्गम क्षेत्र चुराह से एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने पीड़िता की माता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में खुला राज
जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थी। उसकी माता उसे इलाज के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लेकर आई। वहां जब डॉक्टरों ने बच्ची की चिकित्सीय जांच की, तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता की माता ने तुरंत इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई। माता की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी विजय कुमार सकलानी ने की पुष्टि
मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। उन्होंने कहा, “पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच जारी है।”