वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

8 साल की शादीशुदा जिंदगी का दुखद अंत, प्रताड़ना के बाद महिला ने लगाई फांसी

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

सिहुंता (चंबा):

जिले के भटियात क्षेत्र की काथला पंचायत में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने अपने ही घर के स्टोर रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?

जानकारी के अनुसार, काथला निवासी कमलेश ने रविवार को रसोईघर के समीप बने स्टोर रूम में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटकते देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी और महिला के मायके पक्ष को भी सूचित किया।

तनावपूर्ण माहौल, डीएसपी मौके पर तैनात

सूचना मिलते ही सिहुंता पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कौंडल की अगुवाई में टीम मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। इस बीच मायके पक्ष के लोग भी पहुँच गए, जिसके बाद मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। तनाव को देखते हुए डीएसपी चुवाड़ी शेर सिंह भी काथला गाँव पहुँचे। उन्होंने मायके पक्ष को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों और मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारा गया।

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के भाई प्रवीण कुमार (निवासी गाँव सलेहर, जिला कांगड़ा) ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि कमलेश की शादी 8 वर्ष पहले काथला गाँव के राजिंद्र के साथ हुई थी। प्रवीण ने आरोप लगाया कि शादी के एक वर्ष बाद ही राजिंद्र उसकी बहन के साथ मारपीट करने लगा था। कई बार समझाने के बावजूद राजिंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसी प्रताड़ना से तंग आकर कमलेश ने आत्मघाती कदम उठाया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 85 व 108 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आग्रह पर नूरपुर से फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!