राज अस्पताल में त्वचा एवं सौंदर्य परामर्श शिविर संपन्न: 100 मरीजों ने उठाया लाभ

पठानकोट: क्षेत्र के प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान ‘राज हॉस्पिटल’, सिम्बल चौक में त्वचा, बाल और नाखूनों से संबंधित विभिन्न रोगों के समाधान हेतु एक विशेष नि:शुल्क परामर्श शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में स्थानीय निवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पहुंचे।
शिविर के दौरान हॉस्पिटल की विख्यात डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनुप्रीत कौर (एम.बी.बी.एस, डी.डी.वी.डी, आई.ए.डी.वी.एल) ने लगभग 100 मरीजों की विस्तृत जांच की। डॉ. कौर ने मरीजों को आधुनिक जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें उचित उपचार के परामर्श दिए।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अनिल गर्ग और डायरेक्टर ऋचा शर्मा ने बताया कि राज हॉस्पिटल हमेशा से आम जनता को बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल उपचार करना ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग की पहुंच में लाना है। इसी उद्देश्य के साथ इस शिविर का आयोजन किया गया।”

मरीजों को मिली विशेष सुविधाएं:
- जांच के बाद आवश्यकतानुसार मरीजों को फ्री दवाइयां वितरित की गईं।
- मेडिकल टेस्ट करवाने वाले मरीजों को 20 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई।
- सभी प्रकार के लेजर ट्रीटमेंट्स पर सीधा 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया गया।
- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रसिद्ध ‘हाइड्रा फेशियल’ तकनीक पर भी मरीजों को 50 प्रतिशत की भारी कटौती का लाभ मिला।








