वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट के विकास को मिली रफ्तार: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बहादुर लाहड़ी में शुरू करवाया सड़क का निर्माण कार्य

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने वार्ड नंबर 47 में फिरनी के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

 

मार्च महीने से पहले पूरा होगा निर्माण, 45 लाख रुपये की लागत से 18 फीट चौड़ी बनेगी सड़क

पठानकोट, 30 जनवरी: पंजाब के कैबिनेट मंत्री  लाल चंद कटारूचक्क ने आज नगर निगम पठानकोट के वार्ड नंबर 47 (गांव बहादुर लाहड़ी) में गांव की फिरनी (चारों ओर की सड़क) के निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। इस परियोजना पर लगभग 45 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे मार्च महीने से पहले मुकम्मल कर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

​इस अवसर पर उनके साथ ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार, पार्षद रीतिका, कैलाशपति, छाबी, रूप लाल, सुरिंदर सिंह, करनैल सिंह, अवतार सिंह, बलदेव सिंह नंबरदार, भूपिंदर सिंह, जंगजीत सिंह, एसडीओ दीप शाश्वत, पंकज एसडीओ, जेई दर्शन सैनी और आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी सरकार: कटारूचक्क

​संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आने वाले कई इलाके नगर निगम का हिस्सा होने के बावजूद लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पूरे पंजाब का समान रूप से विकास कर रही है। इसी कड़ी में पठानकोट नगर निगम के लिए जारी 8 करोड़ रुपये के फंड में से 45 लाख रुपये की लागत से बहादुर लाहड़ी में 1 किलोमीटर लंबी और 18 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है।

जनता की मांग पर 2 महीने में प्रोजेक्ट पास

​मंत्री ने बताया कि करीब दो महीने पहले जब उन्होंने इस गांव का दौरा किया था, तब ग्रामीणों ने बदहाल सड़क की समस्या उनके ध्यान में लाई थी। उन्होंने कहा, “पिछले कई दशकों में किसी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, लेकिन हमने मात्र दो महीने के भीतर प्रोजेक्ट पास करवाकर काम शुरू करवा दिया है। यह सड़क न केवल गांव की सुंदरता बढ़ाएगी बल्कि स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को कीचड़ और गड्ढों से भी निजात दिलाएगी।”

गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व की दी बधाई

​सड़क निर्माण के उद्घाटन के साथ ही कैबिनेट मंत्री ने गांव वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज जी के आगामी प्रकाश पर्व की भी अग्रिम बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई समझौता न किया जाए और इसे समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!