हिमाचल के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका: 624 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई (CBSE) पाठ्यक्रम लागू करने की दिशा में सुक्खू सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने राज्य के 100 चुनिंदा स्कूलों के लिए गणित और अंग्रेजी शिक्षकों के कुल 624 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।

भर्ती की मुख्य बातें एक नज़र में
|
विवरण |
जानकारी |
|---|---|
|
कुल पद |
624 (312 अंग्रेजी, 312 गणित) |
|
मानदेय (Salary) |
₹30,000 प्रतिमाह (वर्ष में केवल 10 माह के लिए) |
|
आवेदन शुरू |
31 जनवरी 2026 (सुबह 10 बजे से) |
|
अंतिम तिथि |
21 फरवरी 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
|
आयु सीमा |
25 से 45 वर्ष (आरक्षित वर्गों को छूट) |
नियमित नहीं होंगे शिक्षक, 5 साल का होगा कार्यकाल

इस भर्ती की सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि चयनित शिक्षकों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा। यह नियुक्तियां फिक्स मानदेय के आधार पर होंगी।
- शिक्षकों को पेंशन, पदोन्नति या अन्य सरकारी भत्ते नहीं दिए जाएंगे।
- सरकारी कार्य के लिए यात्रा करने पर नियमानुसार टीए (TA) और डीए (DA) देय होगा।
- नियुक्ति की अधिकतम अवधि 5 वर्ष होगी।
क्या है योग्यता की शर्तें?
इन पदों के लिए सबसे राहत की बात यह है कि अभ्यर्थियों के लिए TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास होना अनिवार्य नहीं है।
- अंग्रेजी शिक्षक: एम.ए. अंग्रेजी और बी.एड. के साथ स्नातक में न्यूनतम 50% अंक।
- गणित शिक्षक: एम.ए./एम.एससी. गणित और बी.एड. अनिवार्य।
चयन प्रक्रिया और आवेदन
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) या स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिए होगा। परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
नोट: आवेदन करने से पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। बिना इसके आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।









