वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चम्बा: होटल से गौ सेवा का दान पात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चम्बा: होटल से गौ सेवा का दान पात्र चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

चम्बा। जिला मुख्यालय के सपड़ी बस स्टैंड स्थित एक होटल में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक ने गौ माता की सेवा के लिए रखे गए दान पात्र पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। खास बात यह है कि होटल प्रबंधन ने अभी तक पुलिस में इसकी औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है, बल्कि युवक की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने स्तर पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

2 माह में एकत्रित हुए थे 5000 रुपये

​होटल स्टाफ से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो महीने पहले ही ‘गौ सेवा समिति’ की ओर से होटल में यह दान पात्र स्थापित किया गया था। इसका उद्देश्य उन लोगों को दान का अवसर देना था जो गौ सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं। होटल कर्मियों के मुताबिक, पिछले दो महीनों में श्रद्धालुओं और ग्राहकों द्वारा दान की गई राशि करीब 5,000 रुपये तक पहुँच चुकी थी।

पहचान बताने की अपील

​होटल संचालक दिग्विजय ठाकुर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में युवक साफ तौर पर दान पात्र चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा:

​”फिलहाल हमने पुलिस में शिकायत नहीं की है। हमने युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है ताकि उसकी पहचान की जा सके। अगर कोई इस युवक के बारे में जानकारी रखता है, तो वह होटल प्रबंधन से संपर्क कर सकता है।”

सीसीटीवी फुटेज बना हथियार

​सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में युवक संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के अंदर प्रवेश करता है और मौका पाकर दान पात्र उठाकर रफूचक्कर हो जाता है। होटल प्रबंधन को उम्मीद है कि स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!