वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के नाम पर ज्वैलर से मांगी 50 लाख की फिरौती, करियाना दुकानदार गिरफ्तार

गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के नाम पर ज्वैलर से मांगी 50 लाख की फिरौती, करियाना दुकानदार गिरफ्तार

अबोहर | जिला पुलिस ने गैंगस्टर आरजू बिश्नोई के नाम का खौफ दिखाकर एक ज्वैलर से फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि गांव में करियाना की दुकान चलाने वाला युवक है। भागने की कोशिश में आरोपी की टांग भी टूट गई है।

5 दिन में परिवार को खत्म करने की दी थी धमकी

​जिला पुलिस कप्तान गुरमीत सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सरकुलर रोड स्थित ‘शिव ज्वैलर्स’ के मालिक शिवम सोनी को 23 दिसंबर को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर आरजू बिश्नोई बताते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि यदि 5 दिन के भीतर पैसे नहीं मिले तो शिवम और उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​शिवम सोनी की शिकायत पर तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एस.पी. आशवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता से कॉल को ट्रेस किया। पुलिस ने निकेश कुमार निवासी गांव चूहड़ी वाला धन्ना (थाना खुईखेड़ा) को बतौर आरोपी नामजद किया।

दीवार फांदकर भागते समय टूटा पैर

​शनिवार को जब पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर दाना मंडी के पास निकेश को घेर लिया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए दीवार फांदकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!