वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वार्षिक मेला हर्षोल्लास के साथ संपन्न

मुख्यातिथि नरेश महाजन निरगुन ने रिब्बन काट किया शुभारंभ, मेले के आखरी दिन लोगों की उमड़ी काफी भीड़

पठानकोट । जेएमके इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रिंसिपल नीति कोच्चर की अध्यक्षता में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक मेले का रविवार को समापन किया गया। समापन सामारोह में नरेश महाजन निरगुन (रिटायर्ड एसई वाटर रिसोर्सेस डिपार्टमेंट पंजाब) मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए, वहीं जेएमके ग्रुप के चेयरमैन अनुज सूद, वाईस चेयरपर्सन वंदना सूद, स्कूल डायरेक्टर तान्या सूद, असिस्टेंट डायरेक्टर चरनजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने रिब्बन काटकर अपने कर-कमलों से मेले का आगाज किया। इसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार भांगडा और गिद्वदा व बच्चों द्वारा आर्केस्ट्रा बैंड की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इससे पहले स्कूल प्रबंधन ने बुक्के देकर मुख्यातिथि का मेले में स्वागत किया। मेले के आखिरी दिन लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों व बाहर से आऐ लोगों ने भी मेले का खूब आनंद उठाया। मेले में सभी ने सेल्फी प्वाइंट, झूले, गेम्स, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का मजा लिया व डीजे की धुन पर डांस कर खूब एंजाय किया। स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से पंजाबी गानों पर प्रस्तुति भी दी गई जिसको सभी ने खूब सराहा। स्कूल की ओर से अभिभावकों व बच्चों के लिए टेलेंट हंट शो भी करवाया गया।

संबोधित करते हुए मुख्यातिथि नरेश महाजन निरगुन ने वार्षिक मेले के आयोजन की तारीफ की और कहा कि रचनात्मकता का मनुष्य के जीवन में बहुत महत्त्व है। हर काम को यदि रचनात्मक ढंग से किया जाऐ तो न सिर्फ वह काम दिलचस्प बनता है बल्कि दूसरों का भी मन मोह लेता है। कुछ ऐसा ही नमूना जेएमके स्कूल ने आज प्रदर्शित किया है। इस मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मकता की ओर ले जाना है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन पर प्रबंधक कमेटी, स्टाफ, विद्यार्थियों को बधाई दी और मेले में भाग लेने वाले गणमान्यों का आभार जताया।

प्रिंसिपल नीति कोच्चर ने कहा कि स्कूल की ओर से हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सबसे पहले इस दो दिवसीय वार्षिक मेले को सफल बनाने के लिए स्कूल के स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों व जिले के सभी लोगों का तहदिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह आगे भी निरंतर इस तरह के समारोह का समय-समय पर आयोजन करते रहेंगे ताकि विद्यार्थियों को उच्च कोटि की शिक्षा मुहैया करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति से जोड़ा रखा जा सके।

अंत में प्रिंसिपल नीति कोच्चर ने स्कूल स्टाफ के सहयोग की सराहना की। इस दौरान समूह स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!