वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

मोबाइल झपटमार को लोगों ने पकड़ा

मोबाइल झपटमार को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया

​डेराबस्सी/मोहाली: रविवार शाम मोहाली जिले के डेराबस्सी इलाके में एक मोबाइल झपटमार को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी एक राहगीर का मोबाइल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने साहस दिखाते हुए पकड़ा और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

​पीड़ित और परिजन हुए घायल

​पीड़ित की पहचान मुबारकपुर निवासी राजा राम के रूप में हुई है। राजा राम ने बताया कि वह रविवार शाम अपनी बहन और भांजे के साथ मोटरसाइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। जब वे हैबतपुर रोड से मुबारकपुर की ओर मुड़े, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागना शुरू कर दिया। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने पीछा कर आरोपी को काबू कर लिया।

​झपटमारी की इस घटना के दौरान राजा राम मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें, उनकी बहन और भांजे को भी चोटें आईं। झपटमार को पकड़ने की कोशिश में गिरने से उनका मोबाइल फोन भी टूट गया।

​बाइक पर मिट्टी लगाकर छिपाने की कोशिश

​लोगों ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में लग रहा था। उसने अपनी मोटरसाइकिल की पिछली नंबर प्लेट पर पहचान छिपाने के लिए मिट्टी लगा रखी थी, जबकि आगे की तरफ नंबर प्लेट लगी ही नहीं थी।

​पुलिस ने किया मामला दर्ज

​घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

​थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला और बच्चे को प्राथमिक उपचार दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह पहले भी इस तरह की वारदातों में शामिल रहा है या नहीं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!