वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला: 11 की मौत, 29 घायल; हमलावर की पहचान हुई

ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आतंकी हमला: 11 की मौत, 29 घायल; हमलावर की पहचान हुई

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच (Bondi Beach) पर रविवार दोपहर हनूका त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस जघन्य आतंकी हमले में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 29 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

​हमलावरों पर पुलिस की कार्रवाई

​पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक, एक हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

​हमलावर की हुई पहचान

​मृत हमलावर की पहचान नवीद अकरम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल है। वह राजमिस्त्री (Mason) का काम करता था। खबर है कि कुछ दिन पहले ही उसकी नौकरी छीन ली गई थी। फिलहाल दूसरे हमलावर की स्थिति और जानकारी स्पष्ट नहीं है।

​सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

​घटना के कई वी़डियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई शव बिखरे हुए नजर आ रहे हैं।

​ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बताया ‘दुखद’

​ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस घटना को चौंकाने वाला और बहुत दुखद बताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

​बाल-बाल बचे पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन

​इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन इस हमले के दौरान बाल-बाल बच गए। उन्होंने एक रेस्टोरेंट में छिपकर अपनी जान बचाई। वॉन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा:

​”बॉन्डी में एक रेस्टोरेंट के अंदर बंद रहना बहुत डरावना था। अब मैं सुरक्षित घर पहुंच गया हूं। आतंकवादियों का सामना करने वाले इमरजेंसी स्टाफ्स का बहुत-बहुत धन्यवाद। इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!