वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अबोहर: हनुमानगढ़ रोड पर सिलेंडर में गैस लीक से लगी भीषण आग, परिवार सुरक्षित

अबोहर: हनुमानगढ़ रोड पर सिलेंडर में गैस लीक से लगी भीषण आग, परिवार सुरक्षित

अबोहर: हनुमानगढ़ रोड स्थित अमरपुरा गांव में गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक कमरे में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि कमरे में मौजूद व्यक्ति और उसका परिवार बाल-बाल बच गया, लेकिन उनका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही अबोहर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

​ऐसे हुआ हादसा

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव अमरपुरा निवासी दिहाड़ी मजदूर गुरदयाल राम का बेटा पवन कुमार अपनी पत्नी और ढाई महीने के बच्चे के साथ एक कमरे में रहता है। पवन कुमार ने आज ही एक नया सिलेंडर खरीदा था। जैसे ही उसने चूल्हा जलाने की कोशिश की, तुरंत सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण आग लग गई।

​पवन कुमार घबरा गया और तुरंत अपने ढाई महीने के बच्चे को बचाने के लिए कमरे से बाहर भागा। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में तेजी से फैल गई।

​लाखों का सामान जला

​इस आगजनी में कमरे में रखा फर्नीचर, संदूक, अनाज, कपड़े और किराने का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

​पड़ोसियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!