वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए 200 फीडिंग पॉइंट तय

आवारा कुत्तों को खिलाने के लिए 200 फीडिंग पॉइंट तय

चंडीगढ़ नगर निगम ने आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। अब शहर में कहीं भी कुत्तों को खाना नहीं खिलाया जा सकेगा। निगम ने कुत्तों को फीडिंग कराने के लिए पूरे शहर में 200 निश्चित पॉइंट तय कर दिए हैं। हर सेक्टर में डॉग लवर्स को 4 से 5 पॉइंट मिलेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद फैसला

​यह फैसला नगर निगम ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद लिया है। देश भर में बढ़ रहे रेबीज के मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने पूरे देश में कुत्तों की नसबंदी करने और उनकी फीडिंग के लिए जगह निर्धारित करने के सख्त आदेश दिए थे, जिस पर चंडीगढ़ में अमल शुरू हो गया है।

‘म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग बायलॉज-2025’ लागू

​इस संबंध में, निगम ने ‘म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चंडीगढ़ पेट एंड कम्युनिटी डॉग बायलॉज-2025’ बना दी है। निगम अधिकारियों का तर्क है कि ये 200 जगहें फील्ड सर्वे और सेक्टरवाइज आकलन के बाद तय की गई हैं। इन जगहों को चुनते समय कुत्तों को लेकर होने वाले झगड़ों और उनकी मूवमेंट से किसी तरह के बचाव को ध्यान में रखा गया है।

नागरिकों से मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

​डॉग फीडिंग के 200 पॉइंट फिक्स करने के बाद निगम ने एक प्रोफार्मा जारी किया है। इसके माध्यम से लोगों, संगठनों और रेजिडेंस वेलफेयर सोसाइटी से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं।

  • ​निगम का कहना है कि लोग अगले 7 दिन के भीतर इन स्पॉट पर अपने सुझाव, ऑब्जेक्शन और नए फीडिंग स्पॉट के बारे में बता सकते हैं।
  • ​अगर कोई नया स्पॉट बताया जाता है, तो उसमें यह भी बताना होगा कि वह जगह क्यों सही है।
  • ​नए स्पॉट तय करते समय बच्चों के खेलने की जगह से दूरी, ट्रैफिक में समस्या न होना, और पहले से मौजूद फीडिंग पॉइंट जैसी बातों का ध्यान रखना होगा।

डॉग स्पॉट की लिस्ट ऐसे देखें

​नागरिक 200 पॉइंट्स की सेक्टरवाइज लिस्ट निगम की वेबसाइट https://mcchandigarh.gov.in/ पर जाकर देख सकते हैं। वेबसाइट पर Draft Community Dog Feeding Points-Public Suggestions Invited 2025-12-09 पर क्लिक करके पूरी पॉलिसी देखी जा सकती है। लिस्ट में लैंडमार्क और जीपीएस के साथ लोकेशन भी दी गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!