वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अवैध डंपिंग पर निगम की कार्रवाई: डड्डूमाजरा में कचरा फेंकते पकड़े गए दो टिप्पर, करीब 27 हजार का चालान; कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी

अवैध डंपिंग पर निगम की कार्रवाई: डड्डूमाजरा में कचरा फेंकते पकड़े गए दो टिप्पर, करीब 27 हजार का चालान; कमिश्नर ने दी सख्त चेतावनी

चंडीगढ़ | नगर निगम ने शहर में अवैध रूप से मलबा और कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डड्डूमाजरा में अवैध डंपिंग के मामले में निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन के दो टिप्परों को मौके पर पकड़ा है।

​क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए दोनों टिप्पर सेक्टर-25 से मलबा लेकर आए थे। हैरानी की बात यह है कि इन गाड़ियों में सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोolition) वेस्ट और सामान्य कूड़ा-कचरा मिलाकर लाया गया था, जिसे डड्डूमाजरा में प्रशासनिक जमीन पर अवैध रूप से डंप किया जा रहा था। निगम की टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए दोनों टिप्परों का 13,401-13,401 रुपये का चालान काटा। साथ ही मौके पर पुलिस को सूचित कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

​कमिश्नर की दो टूक: नियम तोड़े तो सस्पेंशन और केस दर्ज होगा

इस घटना को नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी ठेकेदारों, ड्राइवरों, हेल्परों और फील्ड स्टाफ को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है। आयुक्त ने कहा, “कचरा मिलाना, अवैध डंपिंग या निगम वाहनों का गलत इस्तेमाल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

​उन्होंने निर्देश दिए कि सीएंडडी वेस्ट को केवल तय रीसाइक्लिंग और प्रोसेसिंग प्लांट पर ही ले जाया जाए। यदि कोई नियम तोड़ता है, तो भारी चालान के साथ-साथ सस्पेंशन और जरूरत पड़ने पर एफआईआर (कानूनी कार्रवाई) भी दर्ज कराई जाएगी।

​जीपीएस से होगी अब सख्त निगरानी

शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए आयुक्त ने वाहनों की निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम (GPS) के जरिए नजर रखी जाएगी। कर्मचारी और आउटसोर्स स्टाफ को अनुशासन का पालन करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की लापरवाही सीधे शहर की सफाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती है, जिसे अब अनदेखा नहीं किया जाएगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!