शराब के नशे में धुत 18-19 साल के युवकों ने विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ की दरिंदगी

जालंधर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ एक मोटर वाले कोठे (खेत में बने कमरे) पर एक विधवा महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की घटना को अंजाम दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पहले शराब पी और फिर नशे की हालत में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बेहद कम उम्र के हैं, जिनकी आयु महज 18 से 19 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोगों में आरोपियों के खिलाफ भारी रोष है।








