वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सिंबल चौक स्थित राज हॉस्पिटल पठानकोट में आयोजित निशुल्क मेघा हेल्थ चैकअप कैंप का 200 के करीब मरीजों ने उठाया लाभ

सिंबल चौक स्थित राज हॉस्पिटल पठानकोट में आयोजित निशुल्क मेघा हेल्थ चैकअप कैंप का 200 के करीब मरीजों ने उठाया लाभ

सिंबल चौक स्थित राज हॉस्पिटल में निशुल्क मेघा हेल्थ चैकअप कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 200 के करीब मरीजों ने कैम्प का लाभ उठाया । कैम्प में आर्थाे के माहिर डॉक्टर गगनदीप सिंह, कार्योंडीलिस्ट डॉक्टर जिया अब्दुल्ला, यूरोलॉजी डॉक्टर विशाल गर्ग, डर्मेटोलॉजी डॉक्टर अनुप्रीत कौर, फिजियोथैरेपी डॉक्टर नैंसी की ओर से कैंप में अपनी सेवाएं दी गयी! वही फ्री एक्स-रे, दवाइयों पर 20 प्रतिशत, एमआरआई पर भी 20 प्रतिशत की छुट दी गयी।

जानकारी देते हुए एमडी डॉक्टर अनिल गर्ग व डायरेक्टर डॉ रिचा शर्मा ने बताया की अगर किसी भी जरूरतमंद को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की दिक्कत है तो वह अस्पताल में आकर अपना चेकअप करवा सकता है व अस्पताल की ओर से इस तरह के निशुल्क कैंप का आयोजन आगे भी किया जाएगा इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के प्रांगण में ही अत्याधुनिक कैथ लैब, इको कार्डोग्राफी, टीएमटी, होल्टर, ईसीजी, आधुनिक आईसीयू की सुविधाएं सुविधाएं भी है।

आयुष्मान कार्ड होल्टर कोई भी मरीज अस्पताल में किडनी रोग, डायलासिस, सांस की बीमारियां, पेट रोग, पित्ते की पत्थरी, गुर्दे की पत्थरी, हड्डियों से संबंधित बीमारियों की सुविधाएं भी लोगों को मुहैया करवाई जा रही है। आयुष्मान कार्ड होल्टर, ईसीएचएस, हिमाचल सरकार, पंजाब पुलिस तथा अन्य बड़ी प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनियों के कार्ड धारक मरीज भी अस्पताल से कैशलेस इलाज करवा सकते है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!