वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर सीएम मान और केजरीवाल ने परिवार संग टेका मत्था, ‘हिंद दी चादर’ को नमन

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व पर सीएम मान और केजरीवाल ने परिवार संग टेका मत्था, ‘हिंद दी चादर’ को नमन 

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में, पंजाब सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय भव्य समागम का आज श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ शुभारंभ हुआ। इस पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल अपने परिवार सहित गुरुद्वारा में  अरदास में लिए शामिल हुए।

​श्रद्धा और सम्मान:

​मान और केजरीवाल ने न सिर्फ खुद मत्था टेका, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी गुरु साहिब के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। यह क्षण सिखी मर्यादा और गुरु साहिब के प्रति दोनों नेताओं और उनके परिवारों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

 

​मानवाधिकारों के लिए सर्वोच्च बलिदान:

​इस मौके पर मुख्यमंत्री मान और राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय बलिदान को याद किया।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का बलिदान दुनिया को धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों का सबसे बड़ा सबक देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने समूची मानवता के लिए जो उच्च आदर्श स्थापित किए हैं, उन पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!