पहली भारत यात्रा पर आगरा पहुंचे ट्रंप जूनियर; वास्तुकला की भव्यता से हुए प्रभावित

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध ताज महल का दीदार किया। ट्रंप जूनियर अपनी टीम के साथ आगरा पहुँचे और मोहब्बत की इस निशानी की भव्यता को करीब से महसूस किया।








