शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला: फगवाड़ा पूरी तरह बंद, हिंदू संगठनों का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पंजाब :फगवाड़ा,शिवसेना नेता पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में हिंदू संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘बंद’ के चलते आज फगवाड़ा शहर पूरी तरह से ठप है। पूरे शहर में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
क्या है मामला?
दरअसल, बीते दिनों शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। हमलावरों ने नेता और उनके बेटे पर ईंटें और पत्थर फेंके थे, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इस घटना के बाद से ही हिंदू संगठनों में भारी रोष है।

शहर में पूरी तरह बंदी
हमले के विरोध में हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया था, जिसे भारी समर्थन मिल रहा है। शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद हैं और एक भी दुकान नहीं खुली है। प्रदर्शनकारी संगठनों ने सड़कों पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है और लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों की मांग
शिवसेना नेताओं और हिंदू संगठनों की मुख्य मांग यह है कि जानलेवा हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द से जल्द उचित सजा मिले।








