वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वन माफिया और वन विभाग की भिड़ंत: खैर की लकड़ियों के साथ 2 गाड़ियां जब्त, हवा में हुई फायरिंग!

वन माफिया और वन विभाग की भिड़ंत: खैर की लकड़ियों के साथ 2 गाड़ियां जब्त, हवा में हुई फायरिंग

पठानकोट, पंजाब
वन विभाग ने पठानकोट के डिफेंस रोड के पास पड़ते जंगल में हो रही अवैध कटाई के खिलाफ बीती रात एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान खैर की लकड़ियों से भरी दो गाड़ियों को जब्त किया गया, लेकिन वन माफिया ने अधिकारियों पर हमला कर दिया, जिसके जवाब में अधिकारियों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

​ घटना का विवरण
​रेंज ऑफिसर पठानकोट,
बरिंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सूचना मिली थी कि वन माफिया खैर के पेड़ों की अवैध कटाई कर रहा है।
​सूचना के आधार पर, उनकी टीम ने माधोपुर डिफेंस रोड पर घेराबंदी कर नाका लगाया।
​रात करीब 2 से 3 बजे जब दो गाड़ियां खैर की लकड़ियों से भरकर जंगल से बाहर निकलीं, तो अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।
​गाड़ियों को रोके जाने पर वन माफिया ने अधिकारियों पर हमला कर दिया।

​जवाब में, अपनी आत्मरक्षा के लिए अधिकारियों को हवाई फायर करने पड़े, जिसके बाद वन माफिया के लोग गाड़ियां छोड़कर मौके से फरार हो गए।

​ दो गाड़ियां और बड़ी मात्रा में खैर जब्त
​अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से खैर की लकड़ियों से लदी दो गाड़ियां जब्त की गई हैं।
​अधिकारी के अनुसार, गाड़ियों में खैर के लगभग 30 से 40 पीस (लकड़ी के टुकड़े) लोड किए हुए थे।
​वन विभाग ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया और रात को ही 3:30 बजे के लगभग डिवीजन दफ्तर, पठानकोट ले आए।
​जब्त लकड़ियों और गाड़ियों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
​मौके पर हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए एफआईआर दर्ज करने और सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
​ अधिकारियों ने की अपील
​रेंज ऑफिसर व  बरिंदरजीत सिंह ने आम जनता से अपील की है:

​”रात को कहीं भी किसी भी व्यक्ति द्वारा कोई छेड़छाड़ सुनी जाती है, या कोई संदिग्ध व्यक्ति नहर या जंगल के आस-पास मिलता है, तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी जाए। हमारे सभी नंबर सरपंचों के पास भी हैं और डीएफओ साहब के पास भी हैं, ताकि ऐसे मामलों पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।”
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!