पठानकोट: मलकपुर चौक पर गौ तस्करी का प्रयास विफल, 11 पशु बरामद

पठानकोट/सुजानपुर: पठानकोट के मलकपुर चौक पर शुक्रवार देर रात हिंदू संगठनों के सदस्यों ने गौ तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया। जम्मू-कश्मीर ले जाए जा रहे एक ट्रक को गौ-रक्षकों ने पकड़ा, जिसमें 10 गौ माता और एक बैल (बलद) क्रूरतापूर्ण तरीके से भरे हुए थे। गौवंश को गौशाला सुजानपुर भेजा गया है, जबकि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पानी की टंकियों की आड़ में हो रही थी तस्करी
थाना प्रभारी सुजानपुर, मोहित टॉक जी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गौवंश को ले जा रहे ट्रक (नंबर HR 67 D 9898) को मलकपुर चौक पर रोक कर काबू किया गया। तस्करों ने गौवंश को छुपाने के लिए ऊपर से पानी की टंकियां रखी हुई थीं, ताकि पुलिस या आम जनता को शक न हो।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “ट्रक की तलाशी लेने पर उसके अंदर से कुल 11 पशु बरामद हुए, जिनमें 10 गौ माता और एक बैल शामिल था। सभी पशुओं को सुरक्षित निकालकर तुरंत सुजानपुर की गौशाला में भेज दिया गया है।”
⛓️ दो आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू
इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में मौजूद दो मुजरिमों/आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गौ तस्करी अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।








