पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने किया स्वागत; युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

भोआ, पठानकोट: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ी मजबूती मिली है। पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर लगभग 350 युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं।
युवा नेता राजेश की अगुवाई में भोआ हल्के के अड्डा बनी लोधी स्थित कांग्रेस दफ्तर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने सभी नए शामिल हुए नौजवानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सिरोपा पहनाया।
युवा कांग्रेस का भविष्य: जोगिंदर पाल
पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी ही कांग्रेस पार्टी का भविष्य है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि युवा नशे से दूर रहें और अपना ध्यान अपने भविष्य पर केंद्रित करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने माता-पिता की सेवा करना न छोड़ें, क्योंकि जब मां-बाप खुश होते हैं, तभी ईश्वर भी खुश होते हैं।
जोगिंदर पाल ने यह भी कहा कि भोआ क्षेत्र के युवा अलग-अलग गांवों से आम आदमी पार्टी और भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

दिसंबर में होगी बड़ी रैली
जोगिंदर पाल ने घोषणा की कि दिसंबर महीने में एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी। उनका कहना है कि अगर उन्हें पहले पता होता कि इतने युवा इकट्ठे होंगे तो वह किसी बड़े पैलेस या स्कूल में कार्यक्रम आयोजित करते। उन्होंने आगे कहा कि आगामी दिसंबर रैली को एक बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें शायद कोई बड़ा लीडर भी शामिल होगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि जैसे उनका परिवार बड़ा हो गया है, वैसे ही यह परिवार तरक्की करेगा, और इसके साथ ही उनका सूबा (राज्य) और देश भी तरक्की करेगा।

समित और गौरव का विशेष योगदान

युवा नेता राजेश और जोगिंदर पाल के बेटे गौरव और समित ने मिलकर इन युवाओं को इकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाई है।
राजेश ने कहा कि 2027 के चुनाव में यह पूरी युवा शक्ति जोगिंदर पाल को मंत्री के रूप में देखना चाहती है।








