वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

​सत्र न्यायाधीश ने किया जेल का दौरा, सुनी कैदियों की समस्याएं

सत्र न्यायाधीश ने किया जेल का दौरा, सुनी कैदियों की समस्याएं

पठानकोट, 7 नवंबर  – जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण पठानकोट के चेयरमैन कम डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज जतिंदर पाल सिंह खुर्मी द्वारा उप जेल पठानकोट का दौरा किया गया और कैदियों की समस्याओं को सुना गया।

​इस अवसर पर सत्र न्यायाधीश ने कैदियों की बैरकों का निरीक्षण किया। जिन हवालातियों के पास वकील नहीं थे, उन्हें जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क वकील मुहैया कराए गए।

​जिला एवं सत्र न्यायाधीश जतिंदर पाल सिंह खुर्मी ने कहा कि नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) के निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक कैदी और हवालाती को मुफ्त कानूनी सहायता का अधिकार है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज उनके द्वारा उप जेल पठानकोट का दौरा किया गया, ताकि कोई भी कैदी या हवालाती न्याय से वंचित न रह सके।

​उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन को चखकर भी जांचा और जेल की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस मौके पर सीजेएम रूपिंदर सिंह, जेल अधीक्षक हिमांशू गोयल आदि मौजूद थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!