सुजानपुर: न्यू गुगरा हादसे के बाद बड़ी राहत! भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ लागू

सुजानपुर: सुजानपुर पिछले दिनों न्यू गुगरा के पास एक ट्रॉली और मोटर साइकिल की टक्कर में हुई दुखद मौत के बाद स्थानक निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा था, जिसके चलते उन्होंने हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। निवासियों ने मुख्य रूप से भेड़िया-बुजुर्ग सुजानपुर रोड पर स्थित क्रेशर इंडस्ट्री से आने-जाने वाले भारी वाहनों (हैवी व्हीकलों) पर प्रतिबंध लगाने की पुरजोर अपील की थी।

डीसी पठानकोट ने लिया संज्ञान, भारी वाहनों पर ‘नो एंट्री’
स्थानीय निवासियों की गंभीर अपील और बढ़ते विरोध को देखते हुए पठानकोट के उपायुक्त (डीसी) द्वारा इस मार्ग पर भारी वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ का आदेश जारी कर दिया गया है।
इस राहत भरे फैसले पर राजेश कुमार लाटू और स्थानीय निवासियों ने डीसी पठानकोट एवं पुलिस प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।

अब रात में मिलेगी राहत, जानें नया समय
समाज सेवक राजेश कुमार लाटू ने बताया कि इस निर्णय से स्थानीय निवासियों ने रात राहत की सांस ली है। उन्होंने पुष्टि की कि क्रेशर इंडस्ट्री से भारी वाहनों के आवागमन का समय अब रात 8:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह फैसला निवासियों की सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर गौरव कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, कमांडर, डिंपल कुमार, अश्विनी शर्मा, जितेन पटेल, मिट्ठू कुमार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे और उन्होंने प्रशासन के त्वरित कदम की सराहना की।
स्थानक निवासियों की मांग थी कि इस व्यस्त और खतरनाक मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था, जिसे अब नियंत्रित कर लिया गया है।








