वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अमृतसर में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने जब्त किए AK-सीरीज़ राइफल्स सहित भारी मात्रा में हथियार

अमृतसर में बड़ी कामयाबी, पुलिस ने जब्त किए AK-सीरीज़ राइफल्स सहित भारी मात्रा में हथियार

अमृतसर :पंजाब पुलिस को अमृतसर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और डीजीपी  गौरव यादव के दिशा-निर्देशों के तहत काम कर रही पुलिस को गाँव  कौनेवाल, थाना रामदास के पास एक लावारिस बैग से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।

प्रमुख जानकारी

  • गुप्त सूचना: सरकार द्वारा गठित विलेज डिफेंस कमेटियों (VDC) के एक सदस्य द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
  • बरामदगी:
    • 2 AK-सीरीज़ के अत्याधुनिक हथियार (राइफल्स)।
    • ​AK-सीरीज़ के लिए 8 मैगज़ीन
    • 1 .30 बोर की पिस्तौल
    • ​पिस्तौल के लिए 2 मैगज़ीन
  • गोला-बारूद:
    • ​AK-सीरीज़ राइफल्स के लिए 245 राउंड (7.62 एमएम)।
    • ​.30 बोर पिस्तौल के लिए 50 राउंड

पुलिस अधिकारी का बयान

​प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारी  ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी और बाज जैसी नज़र के कारण यह बरामदगी संभव हो पाई है। एक वीडीसी सदस्य ने सूचना दी थी कि गाँव कौनेवाल के पास एक संदिग्ध बैग पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बैग को जब्त किया और खोलने पर उसमें बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद मिले।

अधिकारी ने आगे कहा कि पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि ये हथियार यहाँ कैसे पहुँचे और इनका इस्तेमाल किस आपराधिक गतिविधि के लिए किया जाना था।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!