वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ग्रैंड पेरेंट्स डे

दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार है : प्रिंसिपल नीति कोच्चर

पठानकोट :जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में बुजुर्गों के सम्मान के लिए ग्रैंड पेरेंट्स डे प्रिंसिपल नीति कोच्चर की अध्यक्षता में मनाया गया। स्कूल द्वारा इस विशेष अवसर का उद्देश्य विद्यार्थियों में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति सम्मान, प्रेम तथा कृतज्ञता की भावना विकसित करना था।

इस मौके पर स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर चरनजीत सिंह ने शिरकत की। जिनका स्कूल प्रिंसिपल व स्टाफ द्वारा बुक्के देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथि तथा प्रिंसिपल ने रिब्बन काटकर व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने अपने ग्रैंड पेरंट्स और माता-पिता के साथ शिरकत की। विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। विद्यार्थियों ने अपने बुजुर्गों, नाना-नानी, दादी-दादी को समर्पित ग्रैंड पेंरेट्स डे थीम पर आधारित नृत्य, ऑर्केस्ट्रा, योगा, कराटे, नन्हें मुन्हें बच्चों से जुडी विभिन्न गतिविधियां व अन्य खेल प्रतियोगिताएं पेश की।

इस दौरान बुजुर्गों के लिए भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें बच्चों व बुजुर्गों ने मिलकर खूब आनंद लिया। कार्यक्रम में नन्हें मुन्हें बच्चों ने एक्ट द्वारा दी गई प्रस्तुति जिसमें जंक फूड, साइड इफेक्ट्स आफ मोबाइलस, गुड हैबिट्स और गुड बिहेवियरस मुख्य आर्कषण का केन्द्र रहीं।


प्रिंसिपल नीति कोच्चर ने कहा कि ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाने का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक मूल्यों को संजोना एवं नई पीढ़ी को दादा-दादी तथा नाना-नानी के प्रति सम्मान भाव सिखाना है।

दादा-दादी और नाना-नानी हमारे जीवन के अनुभव का भंडार है। वे न केवल हमें परंपराओं और मूल्यों से जोड़ते है, बल्कि अपने जीवन के अनुभवों के माध्यम से हमें कठिन परिस्थितियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। उनका स्नेह, त्याग और धैर्य ही बच्चों के चरित्र निर्माण की असली पाठशाला है।

इस मौके पर समूह स्कूल स्टाफ, अभिभावक व अन्य मौजूद थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!