लमीणी स्टेडियम पठानकोट में होगा विशाल समारोह, प्रवेश निःशुल्क होगा
पठानकोट, 3 नवंबर, 2025 ,पंजाब सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर मनाए जा रहे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित समारोहों की श्रृंखला के तहत आम लोगों को गुरु साहिब की शिक्षाओं और जीवन दर्शन के बारे में जानकारी देने के लिए 4 नवंबर को मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम पठानकोट में लाइट एंड साउंड शो करवाया जा रहा है।यह जानकारी उपायुक्त पठानकोट डॉ. पल्लवी ने आज जिला प्रबंधकीय परिसर में इस समारोह की तैयारियों संबंधी बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए साझा की। इस मौके पर अन्य लोगों के अलावा अरसदीप सिंह (आर.टी.ओ.-कम-अतिरिक्त उपायुक्त (ज)), विक्रम (सहायक कमिश्नर जनरल), एल.आर. सोढी, सुनील महाजन, दपिंदर अरोड़ा, हरजिंदर सिंह खालसा, राज कुमार, पवन शर्मा, मनजीत सिंह, जे.सी. कटोच, मन्नत अरोड़ा, तरुण महाजन, सुखबीर सिंह और अन्य व्यापारी वर्ग के पदाधिकारी शामिल थे।

उपायुक्त पठानकोट डॉ. पल्लवी ने बताया कि पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले विभाग के प्रबंधन के तहत करवाए जा रहे इस समारोह में लोगों से शाम 5 बजे पहुँचने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि इसमें जिले भर से हजारों लोग शामिल होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस समारोह के प्रबंधों को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा। इस समारोह में जिला निवासियों को बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान करते हुए उपायुक्त डॉ. पल्लवी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का संदेश, जीवन और दर्शन समस्त जनता तक पहुँचाने के लिए किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की कड़ी के रूप में जीवन को आध्यात्मिकता से जोड़ने वाले इस समारोह में प्रवेश निःशुल्क होगा। उन्होंने अधिकारियों को सुगम यातायात प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई, मेडिकल सुविधा सहित अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने शहर के व्यापारी वर्ग के साथ भी बैठक की और कहा कि पठानकोट के लमीणी स्टेडियम में करवाए जा रहे लाइट एंड साउंड शो में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करवाई जाए।








