वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर AMI न्यूज का ऐतिहासिक कदम: नया चैनल ‘AMI पंजाब प्लस’ लॉन्च, दुनिया भर में गूंजेगी पंजाब की आवाज

पंजाब चुनाव 2027 को लेकर AMI न्यूज का ऐतिहासिक कदम: नया चैनल ‘AMI पंजाब प्लस’ लॉन्च, दुनिया भर में गूंजेगी पंजाब की आवाज

​आवाज़ आपकी, सवाल आपके और सरोकार भी आपके- इसी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए AMI न्यूज ने एक और बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है. जब-जब जनता ने अपनी परेशानियां और समस्याएं बताईं, तब-तब AMI न्यूज ने उसे पूरी प्रमुखता के साथ उठाया है और जमीनी हकीकत को देश के सामने बेबाक तरीके से रखा है. जिम्मेदार लोगों से जवाब मांगकर जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आवाज बुलंद करने के बाद, अब संस्थान अपने दर्शकों के विश्वास के साथ एक नए सफर की शुरुआत करने जा रहा है.

​पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 अब बेहद करीब आ चुके हैं और ऐसे में जनता के मन में कई तीखे सवाल तैयार हैं. यह चुनाव इस बात का बड़ा पैमाना होगा कि नेताओं द्वारा किए गए कितने वादे पूरे हुए और धरातल पर वास्तव में कितना विकास कार्य दिखाई दिया है. इस महत्वपूर्ण दौर में किसने अपनी जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाया और किसका हिसाब अभी बाकी है, इन तमाम सवालों की पड़ताल करने के लिए AMI न्यूज मैदान में उतर चुका है.

​इसी उद्देश्य के तहत AMI न्यूज आपके लिए कई नए और विशेष कार्यक्रम लेकर आ रहा है जिनका मुख्य केंद्र बिंदु पंजाब चुनाव 2027 होगा. इन विशेष कार्यक्रमों के जरिए पंजाब के विभिन्न विधानसभा हलकों से ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसमें जनता की राय, जनप्रतिनिधियों के कामकाज का कच्चा-चिट्ठा और नेताओं से सीधे व कड़े सवाल पूछे जाएंगे. चुनाव के दौरान चर्चा सिर्फ राजनीतिक चेहरों की नहीं होगी, बल्कि आपके अपने इलाके के बुनियादी और वास्तविक मुद्दों की भी जोरदार तरीके से बात होगी.

​इसी सफर का एक नया और विस्तृत अध्याय जोड़ते हुए AMI न्यूज अपना नया एक्सक्लूसिव चैनल ‘AMI पंजाब प्लस’ लेकर आ रहा है. पंजाब का चाहे कोई गांव हो या फिर कोई शहर, हर जगह के लोगों की आवाज और उनके स्थानीय मुद्दों को एक और बड़ा और सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा. दर्शक अब तक हमें फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और AMI न्यूज के डिजिटल पोर्टल के माध्यम से जुड़ते आए हैं, और अब इसी कड़ी में एक नया डिजिटल और टेलीविज़न विस्तार होने जा रहा है.

​इस सप्ताह से शुरू हो रहे ‘AMI पंजाब प्लस’ को जियो टीवी, जियो टीवी प्लस, जियो फाइबर, एयर फाइबर, केबल वन, जीटीपीएल, टाटा प्ले और एनएक्सटी डिजिटल केबल टीवी सहित कई प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा. इसके साथ ही, देश ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले दर्शक भी इस नए चैनल का आनंद ले सकेंगे. पठानकोट से शुरू हुई यह नई उड़ान पंजाब की आवाज को देश-दुनिया तक पहुंचाने का एक दृढ़ संकल्प है, जिसके तहत ‘चुनावी सवाल आपके और पड़ताल हमारी’ का यह सफर लगातार जारी रहेगा.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!