वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

पठानकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 150 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपए ड्रग मनी के साथ महिला समेत 5 नशा तस्कर गिरफ्तार

​पठानकोट:पठानकोट पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 150 ग्राम हेरोइन, 8 हजार रुपये की ड्रग मनी, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

​मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ASI केवल सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गुरुवार को टैंक चौक पर गश्त और चेकिंग के सिलसिले में मौजूद थे। उसी दौरान त्रिवेणी गेट की ओर से नीले रंग की पैशन डीलक्स मोटरसाइकिल (नंबर PB-06-AJ-1982) आती हुई दिखाई दी, जिस पर दो युवक सवार थे। सामने पुलिस को देखकर बाइक चालक ने गाड़ी पीछे मोड़ने की कोशिश की, तभी पीछे बैठे युवक ने अपनी जेब से एक लिफाफा नीचे सड़क पर फेंक दिया। पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया।

​पूछताछ के दौरान बाइक चालक की पहचान सलमान (निवासी भरोली कलां) और पीछे बैठे युवक की पहचान रोहित मेहरा (निवासी सुंदर नगर, पठानकोट) के रूप में हुई। पुलिस ने जब सड़क पर फेंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 100 ग्राम हेरोइन और 8 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने सलमान के पास से एक ग्रे रंग का रियलमी मोबाइल और रोहित के पास से एक सफेद रंग का रियलमी फोन भी जब्त किया।

​कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी सलमान और रोहित ने खुलासा किया कि वे यह हेरोइन सुनील, वीरू और शिवानी (तीनों निवासी भरोली कलां, पठानकोट) से खरीदकर लाए थे और आगे ग्राहकों को सप्लाई करने जा रहे थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत भरोली कलां में दबिश देकर सुनील, वीरू और शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इन तीनों के पास से 50 ग्राम हेरोइन और बरामद की गई। पुलिस अब गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है, ताकि नशा सप्लाई के इस पूरे नेटवर्क और इसकी श्रृंखला को पूरी तरह से तोड़ा जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!