वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

300 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र न मिलने पर नगर निगम अधिकारियों को अल्टीमेटम, हड़ताल की दी चेतावनी

300 सफाई कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र न मिलने पर नगर निगम अधिकारियों को अल्टीमेटम, हड़ताल की दी चेतावनी

​पठानकोट में 300 सफाई कर्मचारियों को अब तक नियुक्ति पत्र न मिलने का मामला गर्माता जा रहा है। पंजाब सरकार की ओर से 300 कर्मचारियों की भर्ती को मंजूरी मिलने के बावजूद नगर निगम अधिकारियों की कथित लापरवाही के कारण इन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं।

इसे लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर यूनियन, ड्राइवर यूनियन और सीवरमैन यूनियन की एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद यूनियन के प्रधान रमेश कट्ठो ने डिप्टी कमिश्नर-कम-निगम कमिश्नर को मांग पत्र सौंपकर नगर निगम अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है।

यूनियन नेताओं का कहना है कि अधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं और लगातार उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि एक सप्ताह (बुधवार तक) के भीतर कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो सफाई सेवक, ड्राइवर और सीवरमैन काम छोड़ हड़ताल पर चले जाएंगे और प्रदर्शन किया जाएगा। आगामी त्यौहारों के दौरान होने वाली इस संभावित हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!