वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जिले की मंडियों में धान की खरीद 6 लाख मीट्रिक टन से पार

किसानों को 1405.66 करोड़ रुपये का भुगतान

गुरदासपुर, 2 नवंबर: जिले की अनाज मंडियों में धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है और मंडियों में 620369 मीट्रिक टन की आमद में से 614796 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है।

उपायुक्त  आदित्य उप्पल ने बताया कि विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद प्रक्रिया निरंतर की जा रही है।

 

​उन्होंने कहा कि पनग्रेन द्वारा सबसे अधिक 256047 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसी तरह मार्कफेड द्वारा 156752 मीट्रिक टन, पनस्प द्वारा 113628 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कॉरपोरेशन द्वारा 87664 मीट्रिक टन, एफ.सी.आई. द्वारा 702 मीट्रिक टन और निजी व्यापारियों द्वारा 08 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

​उन्होंने कहा कि धान की लिफ्टिंग भी साथ-साथ सुनिश्चित बनाई गई है, जिसके तहत निर्धारित 72 घंटे के अंदर उठान सुनिश्चित बनाया गया है और 97 प्रतिशत धान की फसल की उठान हो चुकी है।

​उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा धान बेचने पर निर्धारित समय के अंदर-अंदर भुगतान सुनिश्चित बनाने के फलस्वरूप अब तक 1405.66 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

​उपायुक्त ने बताया कि जिले में किसानों द्वारा पराली प्रबंधन के लिए प्रशासन के साथ सहयोग किया जा रहा है और बहुत से किसान फसल के अवशेषों को आग लगाने के बजाय खेत में जोत रहे हैं या पशुओं के चारे आदि के लिए पराली की गांठें बना रहे हैं।

​उन्होंने कहा कि जिले में पराली प्रबंधन के लिए आवश्यक कृषि मशीनरी उपलब्ध है। यदि किसी किसान को पराली प्रबंधन के लिए मशीनरी संबंधी कोई मुश्किल आती है तो वह जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर 01874-266376 पर संपर्क कर सकता है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!