वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पुलिस जिला देहरा से लापता चार लोगों का नहीं लगा सुराग, रानीताल से 18 वर्षीय छात्रा भी गायब

पुलिस जिला देहरा से लापता चार लोगों का नहीं लगा सुराग, रानीताल से 18 वर्षीय छात्रा भी गायब

​देहरा। पुलिस जिला देहरा के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार हो रही गुमशुदगी के मामलों ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ समय में लापता हुए चार लोगों का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है, वहीं इसी बीच रानीताल के कोठार स्थित एक स्कूल के बाहर से 18 वर्षीय युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का नया मामला सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भंगवार निवासी दीपांशु ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह 17 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी बहन को कोठार में स्कूल के बाहर छोड़कर गया था, जिसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों द्वारा हर संभव स्थान पर तलाश करने के बावजूद जब युवती का कोई पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर संख्या 80/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 (6) में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जिसकी पुष्टि एसपी देहरा संदीप धवल ने की है।

​दूसरी ओर, देहरा क्षेत्र में पहले से ही लापता चल रहे लोगों के मामलों में भी परिजनों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। वनखंडी के वगरोट गांव से गत 27 जुलाई को लापता हुए 17 वर्षीय कृष शर्मा और सक्षिव शर्मा का 84 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है, जबकि दोनों के बैग व्यास नदी के किनारे बरामद हुए थे। इसके अतिरिक्त नौशहरा की रहने वाली 80 वर्षीय बुजुर्ग रंजना कुमारी भी बीते 3 अक्तूबर से लापता हैं और उनका भी कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं गुलेर निवासी 20 वर्षीय मानसी गत 16 अक्तूबर को घर से ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए निकली थी, लेकिन वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी। पुलिस प्रशासन इन सभी मामलों में लगातार तलाश अभियान चला रहा है और अलग-अलग कोणों से जांच को आगे बढ़ा रहा है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!