वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 7वें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं, आज पंजाब में ‘आप’ विधायकों के आवासों का घेराव और ‘लानत पत्र’ सौंपने का ऐलान

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 7वें दिन भी अंतिम संस्कार नहीं, आज पंजाब में ‘आप’ विधायकों के आवासों का घेराव और ‘लानत पत्र’ सौंपने का ऐलान

​एंटी ड्रग टास्क फोर्स के कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन लगातार जारी है। हत्या के सातवें दिन भी झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। धरने पर बैठे लोगों ने झोटा हत्याकांड और नशा गिरोह के खिलाफ केंद्र सरकार से सी.बी.आई. जांच करवाने की पुरजोर मांग उठाई है।

​इस बीच इंसाफ कमेटी ने ऐलान किया है कि आज पंजाब भर में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के आवासों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान विधायकों को ‘लानत पत्र’ सौंपे जाएंगे। कमेटी के अनुसार, दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। यदि कोई विधायक पत्र लेने से इनकार करता है, तो उसे उनके घर के बाहर चिपका दिया जाएगा। कमेटी के नेताओं ने यह भी बताया कि 20 अक्तूबर को मानसा दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की जाएगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार के विधायक और सांसद अपने पदों से इस्तीफा देकर इस धरने में शामिल हों।

​दूसरी ओर, झोटा की हत्या के दौरान घायल हुए उनके साथी कार्यकर्ताओं से आज उनकी मां ने सिविल अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस धरने में पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से लोग लगातार पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!