वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गूड़ा कलां में रामलीला का हुआ शुभारंभ, भाजपा प्रदेश सचिव राकेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

गूड़ा कलां में रामलीला का हुआ शुभारंभ, भाजपा प्रदेश सचिव राकेश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

​पठानकोट के निकटवर्ती गाँव गूड़ा कलां में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह के साथ बाल रामलीला नाटक क्लब एवं नवकृष्ण नाटक क्लब द्वारा वार्षिक रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन भाजपा प्रदेश सचिव राकेश शर्मा ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए राकेश शर्मा ने कहा कि रामलीला जैसे मंचन न केवल हमारी सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को घर-घर पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने गाँववासियों तथा दोनों नाटक क्लबों के सदस्यों के उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस मौके पर ब्लॉक समिति सदस्य श्याम लाल, गाँव के मौजूदा सरपंच सिकंदर सिंह सहित दोनों नाटक क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!