आरोग्य अस्पताल पठानकोट में नवरात्रों के पावन अवसर पर विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
नवरात्रों के पावन अवसर पर आज आरोग्य अस्पताल पठानकोट में एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। अस्पताल के डॉक्टर सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सही मार्गदर्शन प्रदान करना है।
इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गई, इसके साथ ही यूरिक एसिड और शुगर जैसी जरूरी जांचें भी बिल्कुल मुफ्त की गईं। इतना ही नहीं, विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को फिजियोथेरेपी, सही एक्सरसाइज और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूक कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
आरोग्य अस्पताल का यह प्रयास है कि इस पावन अवसर पर लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक हों और इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं का पूरी तरह लाभ उठा सकें।












