वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

डलहौजी रोड पुरानी कचहरी मार्केट के दुकानदारों पर मंडराया संकट, ट्रस्ट ने दिए दुकानें खाली करने के निर्देश

डलहौजी रोड पुरानी कचहरी मार्केट के दुकानदारों पर मंडराया संकट, ट्रस्ट ने दिए दुकानें खाली करने के निर्देश

​डलहौजी रोड स्थित पुरानी कचहरी के सामने बनी ऑटोमोबाइल मार्केट के दुकानदारों पर रोजी-रोटी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ट्रस्ट की ओर से दुकानदारों को जल्द से जल्द अपनी दुकानें खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फरमान के बाद दुकानदारों में भारी रोष और चिंता का माहौल है।

​दुकानदारों का कहना है कि यह मार्केट 50 साल से भी अधिक पुरानी है और यहां पिछले 75 सालों से उनके दादा, बाबा और पिता के समय से तीन पीढ़ियां मेहनत कर अपना और अपने परिवार का गुजर-बसर करती आ रही हैं। आज के इस महंगाई के दौर में अचानक दुकानें खाली कराए जाने से उनके सामने परिवार को पालने और भरण-पोषण करने की बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।

​दुकानदारों का आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा केवल दुकानें खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन उन्हें उजाड़ने से पहले उनके पुनर्वास या उचित मुआवजे के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि यदि दुकानें खाली कराई जाती हैं, तो उन्हें किसी अन्य उचित स्थान पर जगह दी जाए या फिर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि वे और उनका परिवार बेरोजगार होने से बच सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!