वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

भदरोया में जर्जर सड़क से परेशान लोग, पांच वर्षों से नहीं हुआ स्थायी समाधान

भदरोया में जर्जर सड़क से परेशान लोग, पांच वर्षों से नहीं हुआ स्थायी समाधान

​भदरोया में सड़क की बदहाली से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। यहां की सड़क पिछले पांच-छह वर्षों से अत्यंत जर्जर स्थिति में है, जिससे रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई दुकानें, सैलून और लोगों के आशियाने स्थित हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि सड़क पर गहरे गड्ढे होने और जलभराव के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

खासकर बारिश के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार नगर निगम या संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में शिकायतें भी की जा चुकी हैं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि इस जर्जर मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!