वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

होशियारपुर में अवैध माइनिंग पर सीबीआई जांच की एंट्री, हिमाचल के खड्डों में अवैध खनन पर भी उठे सवाल

होशियारपुर में अवैध माइनिंग पर सीबीआई जांच की एंट्री, हिमाचल के खड्डों में अवैध खनन पर भी उठे सवाल

​होशियारपुर के दसूहा में कथित अवैध माइनिंग के मामले में सीबीआई की एंट्री की खबरें सामने आई हैं, जिसके बाद इस मामले में जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपे जाने के बाद सबकी नजरें जांच और आगे होने वाली कार्यवाही पर टिकी हैं. इसी बीच हिमाचल प्रदेश की खड्डों से जुड़ा एक ऐसा मामला भी है, जिस पर अब एएमआई न्यूज कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रहा है. सवाल सीधा है, जब अवैध माइनिंग की शिकायतें बार-बार सामने आएं, वीडियो सबूतों के साथ खबरें दिखाई जाएं, रेड हो और कुछ मशीनें जब्त की जाएं, तो फिर इस मामले में ठोस कार्यवाही आखिर कब होगी?

​मामला हिमाचल प्रदेश की खन्नी पंचायत के ब्राह्मणा दनाल और बिल्ला द टाल क्षेत्र का है. एएमआई न्यूज के पास उपलब्ध वीडियो फुटेज और अन्य संदर्भों के आधार पर हमारा दावा है कि 1 अगस्त से बरसात के मौसम के दौरान भी इन क्षेत्रों में कथित तौर पर अवैध माइनिंग की गतिविधियां जारी रहीं, जबकि संबंधित अवधि में माइनिंग पर रोक लागू रहती है. इस मामले को लेकर एएमआई न्यूज लगातार खबरें प्रसारित करता रहा, समय और स्थान से जुड़े संदर्भों के साथ विजुअल्स भी सामने रखे गए.

​जानकारी के मुताबिक इस दौरान एक से दो बार रेड की गई और मशीनें और टिप पर जब्त किए जाने की कार्यवाही भी हुई. लेकिन अब सवाल यह है कि इन कार्रवाइयों के बाद जांच कहां तक पहुंची, क्या जिम्मेदारी तय हुई और क्या कथित अवैध माइनिंग पर प्रभावी तरीके से रोक लग पाई? इन्हीं सवालों के जवाब मांगने के लिए अब एएमआई न्यूज इस मामले को हाईकोर्ट के समक्ष उठाने की तैयारी कर रहा है.

​एएमआई न्यूज इस मामले में उपलब्ध वीडियो फुटेज, दस्तावेजों और अन्य संदर्भों के साथ रिट याचिका दायर करेगा. इस याचिका में माइनिंग विभाग, पुलिस विभाग और संबंधित प्रशासन को भी पक्षकार बनाए जाने की तैयारी है, ताकि अदालत के सामने अब तक हुई कार्यवाही, संबंधित विभागों की भूमिका और आगे की जांच से जुड़े सवाल रखे जा सकें. हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या विभाग को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं, हमारा उद्देश्य है कि उपलब्ध साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच हो, यदि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो कानून के अनुसार कार्यवाही हो और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने के मामले में जवाबदेही सुनिश्चित की जाए.

​होशियारपुर में सीबीआई जांच की खबर के बीच हिमाचल प्रदेश के इस मामले को लेकर भी अब एक महत्वपूर्ण सवाल खड़ा है, क्या यहां भी शिकायतों और सबूतों के आधार पर निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करी जाएगी? अब एएमआई न्यूज इस मुद्दे को खबरों तक सीमित रखने के बजाय न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से उठाने की तैयारी में है. आगे इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, संबंधित विभाग क्या जवाब देता है और जांच किस दिशा में जाती है, इस पर हमारी नजर बनी रहेगी.

​वहीं एएमआई न्यूज अब हिमाचल प्रदेश के फतेहपुर क्षेत्र में मंड भोगरवां, डमटाल स्थित राम गोपाल मंदिर और माजरा क्षेत्र में बरसात के दौरान कथित अवैध माइनिंग के मामलों को भी उठाने जा रहा है. आपको बता दें कि मंड भोगरवां में 2025 में आई बाढ़ के बाद पुल तक पहुंचने वाले लोगों को दोनों तरफ के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे. इस नुकसान के पीछे अवैध माइनिंग की भूमिका होने के आरोप भी लगे हैं.

​स्थानीय स्तर पर माइनिंग गतिविधियां अब भी जारी हैं और अभी भी वहां पे अवैध माइनिंग धड़ल्ले से की जा रही है. एएमआई न्यूज इन मामलों से जुड़े तथ्यों और सबूतों के साथ जल्द ही हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है, ताकि इन क्षेत्रों में भी निष्पक्ष जांच और उचित कार्यवाही की मांग की जा सके. क्योंकि सवाल सिर्फ खड्डों में हो रही कथित माइनिंग का नहीं है, सवाल यह भी है कि जब सबूत सामने हों और कार्यवाही के बावजूद शिकायतें बनी रहें, तो जवाबदेही किसकी होगी?

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!