वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में महज 1 हफ्ते में उखड़ी नई सड़क: भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य की खुली पोल, सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया विकास

पठानकोट में महज 1 हफ्ते में उखड़ी नई सड़क: भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण कार्य की खुली पोल, सिर्फ खानापूर्ति बनकर रह गया विकास

​पठानकोट के सैली रोड स्थित पुराने इनकम टैक्स ऑफिस के पास सड़क निर्माण कार्यों में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। सड़क बने अभी सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है और वह जगह-जगह से उखड़ने और धंसने लगी है। सड़क पर डस्ट और मिट्टी के ऊपर ही लेयर बिछाकर सड़क बना दी गई है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही से सड़क टूटने लगी है।

​निर्माण कार्य के दौरान पानी की उचित निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है, जिसके कारण सड़क पर पानी जमा होने की पोल पहली ही बारिश में खुल गई है। स्थानीय लोगों और आसपास के निवासियों का आरोप है कि यह विकास कार्य नहीं बल्कि केवल खानापूर्ति और ठेकेदार की जेब भरने का काम है।

​हैरानी की बात यह है कि सड़क के साथ सीवरेज और अन्य कार्यों को भी अधूरा छोड़ दिया गया है और कई जगहों पर पुरानी टूटी टाइलें और ढक्कन वैसे ही बिखरे पड़े हैं। पुरानी इनकम टैक्स ऑफिस के बाहर नई बनी सड़क पर बीचोंबीच बोरियों और टाइलों के ढक्कनों से काम चलाया गया है। इस तरह के घटिया और आधे-अधूरे निर्माण कार्यों से लोगों में भारी रोष है और संबंधित ठेकेदार तथा अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!