वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

न्यू उत्तम गार्डन कॉलोनी से लमीनी स्टेडियम मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य दिवाली तक होगा पूरा, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

न्यू उत्तम गार्डन कॉलोनी से लमीनी स्टेडियम मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का कार्य दिवाली तक होगा पूरा, स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत

​न्यू उत्तम गार्डन कॉलोनी से लमीनी स्टेडियम की तरफ जाने वाला महत्वपूर्ण मार्ग अब जल्द ही पूरी तरह से शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका हुआ था और विभिन्न कारणों से कई बार इसकी प्रगति प्रभावित हुई थी।

कभी निर्माण सामग्री चोरी होने तो कभी बरसात के कारण शटरिंग टूटने और जलभराव जैसी दिक्कतों के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

​स्थानीय निवासियों और राहगीरों को इस खड्ड के रास्ते आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, विशेषकर बरसात के मौसम में पानी भर जाने से हालात और गंभीर हो जाते थे। लेकिन अब पुल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल का लैंटर डाले जाने का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और दिवाली तक इस पुल का निर्माण पूरी तरह से संपन्न हो जाएगा। पुल के पूरी तरह से तैयार हो जाने और सड़क मार्ग के सुचारू होने से इलाके के लोगों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!