वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान, सीएम मान और डीजीपी के इस्तीफे की मांग

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान, सीएम मान और डीजीपी के इस्तीफे की मांग

​मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में गठित एक्शन कमेटी ने 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का ऐलान किया है। संघर्ष कमेटी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी से इस्तीफे की मांग की है।

​कमेटी ने अपनी प्रमुख मांगों के तहत हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग रखी है। इन मांगों को लेकर संघर्ष को लगातार जारी रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि बंद के दौरान कौन-कौन से संस्थान खुले या बंद रहेंगे, इसे लेकर अभी तक विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस बड़े आह्वान को देखते हुए बंद के काफी प्रभावी रहने की आशंका जताई जा रही है।

​ग्रामीण मजदूर यूनियन का समर्थन और मानसा पहुंचने की अपील

​संघर्ष कमेटी ने प्रदेशभर के नागरिकों से 15 अक्टूबर के इस बंद को सफल बनाने की पुरजोर अपील की है। इसके साथ ही जो लोग मानसा पहुंच सकते हैं, उनसे सीधे तौर पर इस संघर्ष में शामिल होने का आह्वान किया गया है। ग्रामीण मजदूर यूनियन पंजाब ने भी इस बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!