AMI News: पठानकोट में चक्की बैंक स्टेशन के पास ढाबे पर जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 35,621 रुपये बरामद
पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर दो के अंतर्गत आने वाले चक्की बैंक स्टेशन के पास एक ढाबे पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ 35,621 रुपये की नगदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि क्षेत्र में अवैध या गैरकानूनी काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि कानून के दायरे से बाहर जाकर कोई भी गतिविधि करने वालों के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।











