वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: नवरात्रि पर खन्ना ज्वैलर्स लाया पठानकोट का सबसे बड़ा ऑफर, सोने पर 7000 रुपये प्रति तोला की छूट

AMI News: नवरात्रि पर खन्ना ज्वैलर्स लाया पठानकोट का सबसे बड़ा ऑफर, सोने पर 7000 रुपये प्रति तोला की छूट

​पठानकोट:धार्मिक एवं त्योहारों के इस पावन पर्व पर पठानकोट के प्रतिष्ठित और 25 वर्षों से विश्वसनीय संस्थान ‘खन्ना ज्वैलर्स’ ने शहरवासियों के लिए एक विशेष नवरात्रि धमाका ऑफर शुरू किया है।

संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए यह सुनहरा मौका लाया गया है, जिसमें 22 कैरेट सोने की खरीदारी पर बाजार दर से सीधे 7,000 रुपये प्रति तोला की भारी छूट दी जा रही है। इसके साथ ही डायमंड ज्वैलरी की खरीदारी पर भी फ्लैट 25 प्रतिशत का विशेष डिस्काउंट दिया जा रहा है।

​खन्ना ज्वैलर्स के संचालक पुनीत खन्ना और रचित खन्ना ने बताया कि बीते 25 सालों से पठानकोट वासियों ने उन पर जो अटूट भरोसा जताया है, उसी के आभार स्वरूप उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर यह विशेष ऑफर लॉन्च किया है। यह ऑफर शुरुआती 1,000 ग्राहकों के लिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मान्य रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजार में सोने के भाव में चाहे कितना भी उतार-चढ़ाव आए, नवरात्रि के दौरान ₹7,000 प्रति तोले की यह छूट स्थिर रहेगी। संस्थान में 100% हॉलमार्क (HUID) ज्वैलरी पक्के बिल और जीएसटी के साथ पूरी पारदर्शिता से उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पुराने सोने की एक्सचेंज पर भी विशेष लाभ और शोरूम विजिट करने वाले ग्राहकों के लिए एश्योर्ड गिफ्ट्स व सरप्राइज रखे गए हैं।

​खरीदारी करने आए स्थानीय ग्राहकों ने भी खन्ना ज्वैलर्स की शुद्धता, यूनिक डिजाइन्स और बेहतरीन व्यवहार की सराहना करते हुए इस ऑफर को शहरवासियों के लिए एक शानदार अवसर बताया। गांधी मार्केट, पोस्ट ऑफिस चौक के समीप (शिमला पहाड़ी रोड) स्थित खन्ना ज्वैलर्स में टेंपल, एंटीक, टर्किश, पोलकी और ब्राइडल कलेक्शन की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!