वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

श्री साई कॉलेज बधानी में प्रथम एलुमनी मीट-2026 का भव्य आयोजन, पुरानी यादों और अनुभवों का रहा अनूठा संगम

श्री साई कॉलेज बधानी में प्रथम एलुमनी मीट-2026 का भव्य आयोजन, पुरानी यादों और अनुभवों का रहा अनूठा संगम

​श्री साई कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बधानी में प्रथम एलुमनी मीट-2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पुराने विद्यार्थियों और गुरुजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया।

​इस अवसर पर श्री साई ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन इंजीनियर एस.के. पुंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके साथ ही श्रीमती तृप्ता पुंज, श्रीमती रिया पुंज और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नवदीप सांबर सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।

​मुख्य अतिथि इंजीनियर एस.के. पुंज ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व विद्यार्थी किसी भी संस्था की असली पहचान होते हैं और उनकी सफलता व उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा का स्रोत होती हैं।

प्रिंसिपल डॉ. नवदीप सांबर ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन संस्थान के साथ पुराने रिश्तों और मजबूत संबंधों को दोबारा तरोताजा करने का एक बेहद यादगार अवसर साबित हुआ है।

इस मिलन समारोह में शामिल हुए कई पूर्व छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के पुराने दिनों को याद किया और वर्तमान में अपनी सफलता का श्रेय संस्था व अध्यापकों को दिया।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!