वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

खड्डी पुल पर जलभराव और गंदगी से नारकीय जीवन, प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जिम्मेदार

खड्डी पुल पर जलभराव और गंदगी से नारकीय जीवन, प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी जिम्मेदार

​

​शहर के खड्डी पुल क्षेत्र में जलभराव और चारों तरफ फैले कचरे के कारण स्थानीय लोगों का जीवन नारकीय बन गया है। बरसात शुरू होने से पहले भी यहाँ पानी भरा हुआ था, जिससे लोगों की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस क्षेत्र में जलभराव और रुका हुआ पानी पहले से ही मौजूद है, तो लोग यहाँ आवाजाही कैसे कर रहे हैं?

​मौजूदा स्थिति यह है कि जगह-जगह कचरा फैला हुआ है और सड़कों के बीचों-बीच कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इस स्थिति के लिए पूरी तरह से स्थानीय निवासी भी जिम्मेदार हैं, जो रोजाना अपने घरों का कचरा सड़क पर ही फेंक देते हैं। इसके अलावा, यहाँ का पानी पूरी तरह बंद हो चुका है, जो अब बीमारियों का घर बन चुका है। कूड़ा सीधे पानी के अंदर है और कुछ कचरा हाल ही में हुई बारिश के कारण पानी से बाहर आ चुका है, जिससे विजुअल्स में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सड़क किनारे कचरा फैला हुआ है।

​आम तौर पर लोग प्रशासन को दोषी ठहराते हैं, लेकिन जब खुद लोग ही अपने घर का कचरा सड़क पर फेंक रहे हैं, तो इसमें अकेले प्रशासन की क्या गलती है? बेशक प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह कूड़े को उठाए और सड़कों की सफाई करवाए, लेकिन क्या जनता की यह जिम्मेदारी नहीं है कि वे सड़कों पर कचरा न फेंकें? सड़क के बीचों-बीच फैले इस कचरे और गंदे पानी के कारण लोगों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। यह गंभीर समस्या कब तक ऐसे ही बनी रहेगी, यह एक बड़ा सवाल है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!