वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

अयोध्या: राम मंदिर में वीआईपी एंट्री का नया रूट तय, रंगमहल बैरियर बंद करने की तैयारी

अयोध्या: राम मंदिर में वीआईपी एंट्री का नया रूट तय, रंगमहल बैरियर बंद करने की तैयारी

​अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में रंगमहल बैरियर यानी क्रॉसिंग-2 से वीआईपी एंट्री को बंद करने की तैयारी की जा रही है। अब वीआईपी श्रद्धालुओं को मंदिर के उत्तरी दिशा में स्थित जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार से प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इस योजना पर 2 दिसंबर को होने वाली राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।

​नए प्लान के तहत क्रॉसिंग-2 की ओर जाने वाले मार्ग पर एक दीवार बनाई जाएगी, हालांकि जरूरी पूजन और निर्माण सामग्री लाने-ले जाने के लिए एक छोटा गेट रखा जाएगा। इस मार्ग के पास ही यज्ञशाला भी स्थित है। इस फैसले से रंगमहल, जगन्नाथ मंदिर, लवकुश मंदिर और राम कचेहरी के महंतों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि राम मंदिर परिसर के विस्तार से उनके प्राचीन मंदिरों के अस्तित्व पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, इस बदलाव से सामान्य श्रद्धालुओं की आवाजाही पर भी प्रभाव पड़ेगा। जगद्गुरु रामानुजाचार्य द्वार पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इसका नियमित उपयोग अभी शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित श्री राम यंत्र स्थापना समारोह के दौरान इस मार्ग का इस्तेमाल किया गया था।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!